पहले से ज्यादा इंटेलीजेंट हुआ गूगल असिस्टेंट, आपकी भाषा और अंदाज में पढ़कर सुनाएगा वेबपेज, न्यूज और कहानियां

गूगल ने गुरुवार को अपने वॉयस असिस्टेंट का नया फीचर रीड आउट लाउड लॉन्च किया। अब गूगल असिस्टेंट पहले से ज्यादा इंटेलीजेंट हो गया है। ये यूजर को 42 भाषाओं में वेबपेज, न्यूज स्टोरी और ब्लॉग को पढ़कर सुनाएगा। कंपनी ने सीईएस 2020 में इस फीचर के बारे में अनाउंस किया था। नए फीचर को दुनियाभर के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है।


सिर्फ 'हे गूगल, रीड इट' कहना होगा




  1.  


    इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को 'हे गूगल, रीड दिस पेज' या 'हे गूगल, रीड इट' कहना होगा। यह कमांड सुनते ही गूगल वेबपेज के कंटेंट को जोर-जोर से पढ़ना शुरू कर देगा। यूजर इसकी आवाज को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकेंगे। इतना ही नहीं ये पेज पढ़ते-पढ़ते उसे ऑटोमैटिकली स्क्रॉल भी करेगा और पढ़े जा चुके शब्दों को हाईलाइट करता जाएगा।


     




  2.  


    यूजर न सिर्फ गूगल असिस्टेंट के पढ़ने की स्पीड एडजस्ट कर सकेंगे बल्कि आवाज को भी कंट्रोल कर सकेंगे। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यूजर इसकी आवाज को भी अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकेंगे यानी ये उसी तरह से शब्दों का उच्चारण करेगा जैसे जोर-जोर से पढ़ते समय यूजर करता है।


     




  3.  


    अगर वेबपेज अलग भाषा में हैं तो यूजर गूगल असिस्टेंट को उसे अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने का आदेश भी दे सकेगा। गूगल असिस्टेंट का यह नया फीचर 42 स्थानीय भाषा को सपोर्ट करता है। इसमें ट्रांसलेशन मेनू में जाकर अपनी पसंदीदा भाषा सिलेक्ट की जा सकती है, उसके बाद असिस्टेंट उसी भाषा में सारे पेज पढ़ेगा।